आपको, आपके परिवार एवं मित्रों को दिव्य प्रज्ञा परम सिद्ध श्री श्री महावतार बाबाजी पराशक्ति चिकित्सा और आशीर्वाद प्रदान करतें हैं!
*महाकुंभ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।*
आज से शुरू हुआ *”प्रयागराज महाकुंभ”* हमारे जीवन में केवल एक बार आता है, क्योंकि यह महाकुंभ 144 साल के बाद में आया है।। हर 12 को साल के बाद एक कुंभ आता है और ऐसे 12 कुंभ के बाद में ये महाकुंभ का अवसर मिला है।।
कहते हैं कि महाकुंभ में सर्व देवी देवता और सिद्ध पुरुष, महायोगी आते हैं और ऐसे पवित्र स्थल की ऊर्जा मिल जाए तो भाग्यशाली होते है। जो लोग इस महाकुंभ में प्रत्यक्ष नहीं जा सकते हैं, वह इसके स्मरण और दर्शन मात्र से महाकुंभ के पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं।।
जब हम महाकुंभ में जाए तो उसकी पवित्रता का ध्यान रखें, और जो भी संत महात्मा मिले उसे आदर पूर्वक नमन करें।
*पता नहीं किस रूप में आकर नारायण मिल जाएंगे,*
*पता नहीं किस रूप में आकर बाबा जी मिल जाएंगे।*
आइए इस महाकुंभ में हम सब मिलकर ईश्वर की ऊर्जा का साक्षात्कार करें और जीवन को धन्य करें!
आओ ईश्वर और बाबाजी से प्रार्थना करें कि हमें इस महाकुंभ के साक्षी बनने का अवसर प्रदान करें!
तथास्तु! स्वस्ति सिद्धं! आमीन! सो बी इट!
