Jai Gurudev! Divine Soul!

आपको, आपके परिवार एवं मित्रों को दिव्य प्रज्ञा परम सिद्ध श्री श्री महावतार बाबाजी पराशक्ति चिकित्सा और आशीर्वाद प्रदान करतें हैं!

The easiest way to connect with God is through complete devotion – संपूर्ण भक्ति। 

भक्त और भगवान का रिश्ता अनूठा है। भक्त की रक्षा के लिए ईश्वर हमेशा तैयार रहता है। हमने देखा है की कितनी भी विपरीत परिस्थिति हो, कैसी भी कठिन परीक्षा हो या कुदरती आपदा हो, भगवान उसके भक्त की हमेंशा रक्षा करता है। इतिहास गवाह है कि भगवान ने भक्त प्रहलाद, द्रौपदी, नरसिंह मेहता, मीराबाई जैसे अनेक भक्तों को मुसीबत से बाहर निकाला है। 

*हमारी भक्ति जितनी गहरी होगी, हमारी श्रद्धा उतनी ही मजबूत होगी और ईश्वर की कृपा उतनी ही विशेष होगी।* 

ईश्वर की परीक्षा जितनी कठिन होगी, उसकी मदद भी उतनी ही ज्यादा होगी। जरूर है हमें ईश्वर पर संपूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव रखने की। ईश्वर के नाम स्मरण, वंदना और स्नेह से हमारी भक्ति बढ़ती है।

आओ ईश्वर से प्रार्थना करें कि हमारी श्रद्धा को मजबूत करें और हमारी भक्ति को गहरी और कायम रखें!

तथास्तु! स्वस्ति सिद्धं! आमीन! सो बी इट!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *