Jai Gurudev! Divine Soul!

आपको, आपके परिवार एवं मित्रों को दिव्य प्रज्ञा परम सिद्ध श्री श्री महावतार बाबाजी पराशक्ति चिकित्सा और आशीर्वाद प्रदान करतें हैं!

आज हमने गणेश विसर्जन किया। गणपति बप्पा को दस दिन घर में या तो सार्वजनिक रूप से पूजा करके हम उसका विसर्जन करते हैं।।

इससे हमें यह सीख मिलती है की जिसका सर्जन हो उसका विसर्जन निश्चित है।। वैसे देखा जाए तो सर्जन और विसर्जन दोनों कुदरती प्रक्रिया है।। 

गणपति बप्पा का आगमन और प्रस्थान दोनों भक्ति भाव से धूमधाम से (नाचते गाते) होता है।। उत्साह और उमंग का यह पर्व हमें बहुत कुछ सिखाता है।। बप्पा के त्यौहार के दरमियान हम अपने सब दुख, दर्द और पीड़ा को भूलकर एक अलग ऊर्जा का आनंद उठाते हैं।। 

कई सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल इस पर्व का लाभ उठाते हुए कई अच्छे सामाजिक संदेश, चलचित्र अथवा प्रदर्शनी के द्वारा लोगों तक पहुंचाते हैं। इस बार की प्रदर्शनी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का बोलबाला रहा और हर एक भक्त के हृदय में देश प्रेम जागृत कर दिया। 

आओ हम भी गणपति बप्पा से प्रार्थना करें की हमारे देश को वर्तमान कठिन परिस्थितियों से बाहर निकाले और सफलता एवं समृद्धि प्रदान करें!

तथास्तु! स्वस्ति सिद्धम! आमीन! सो बी इट!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *