आपको, आपके परिवार एवं मित्रों को दिव्य प्रज्ञा परम सिद्ध श्री श्री महावतार बाबाजी पराशक्ति चिकित्सा और आशीर्वाद प्रदान करतें हैं!
*महाशिवरात्रि की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं*
महाशिवरात्रि का महत्व अनूठा है।
आज के इस पवित्र दिन पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। कहते हैं कि आज ही के दिन भगवान शिव, शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए। आज ही के दिन भगवान ने वैराग्य त्याग कर गृहस्थाश्रम में प्रवेश किया।
शिवरात्रि का पर्व शिव आराधना और आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी अत्यंत लाभदाई माना गया है। आज के दिन शिव पूजा से विशेष फल प्राप्त होता है। आज शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत आदि चढ़ाने का विशेष महत्व है। वैसे भी देवों के देव महादेव बहुत भोले है, और जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।।
*”ॐ नमः शिवाय!”*, इस मंत्र का जाप करने से सर्व सुखों की प्राप्ति होती है और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से सर्व भय नष्ट होते हैं।।
आओ इस शिवरात्रि के पर्व पर आदि देव – महादेव की पूजा और आराधना करें। महादेव से प्रार्थना करें की समग्र विश्व में सभी प्राणी को सुख शांति और समृद्धि प्रदान करें!
महादेव से प्रार्थना है कि हमारे कष्ट और विकारों को नष्ट करें और हमें आध्यात्मिक उन्नति का आशीष प्रदान करें!
आओ महादेव से प्रार्थना करें कि हमें उसकी पूजा और गुणगान का भाव और अवसर प्राप्त करें!
तथास्तु! स्वस्ति सिद्धं! आमीन! सो बी इट!
