आपको, आपके परिवार एवं मित्रों को दिव्य प्रज्ञा परम सिद्ध श्री श्री महावतार बाबाजी पराशक्ति चिकित्सा और आशीर्वाद प्रदान करतें हैं!
*रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं*
आज पूरे भारतवर्ष में रक्षाबंधन यानी कि राखी का त्यौहार मनाया गया। भाई बहन के पवित्र रिश्ते का यह अनोखा त्यौहार हम सनातनी भारतीय खुशी और गर्व से मनाते हैं।
आज के दिन बहन, भाई की खुशहाली की कामना करती है और भाई, बहन की रक्षा का वचन देता है।
हमारे हिंदू और सनातन धर्म के सभी त्यौहार अर्थपूर्ण और भावपूर्ण होते हैं। यह त्यौहारो हमें उत्साह से भर देते हैं और चारों ओर आनंद का वातावरण निर्माण करते हैं।
आओ हम सब मिलकर इन त्यौहारो का आनंद उठाएं और जीवन को धन्य बनाए!
आज ईश्वर से प्रार्थना करते हैं की सभी भाई बहनों की रक्षा करें और आशीर्वाद प्रदान करें!
तथास्तु! स्वस्ति सिद्धं! आमीन! सो बी इट!
