*अर्थपूर्ण और ध्येयपूर्ण कार्य में अपना जीवन लगाओ*
*ENGAGE YOUR LIFE IN A MEANINGFUL & PURPOSEFUL WORK!*
हम ट्रेडमिल पर 10 किलोमीटर भी दौड़े फिर भी हम कहीं नहीं पहुंचते। ठीक उसी तरह, जैसे कोल्हू का बैल (Kolhu ka bail) दिनभर घूमता रहता है लेकिन कहीं नहीं पहुंचता।
कभी कभी हम भी ऐसे काम में उलझ जाते है कि पूरे समय व्यस्त होते हुए कुछ हांसिल नहीं कर पाते। और जब तक यह समझ में आता है, बहुत देर हो जाती है। इसलिए बुद्धिमान लोग कहते हैं कि हम जो भी करते हैं उसके बारे में समय-समय पर ध्यान रखना चाहिए। हमारी दिशा सही और गति तेज होनी चाहिए।
समय-समय पर हमें यह सोचना चाहिए कि हम क्या कर रहे हैं? क्यों कर रहे हैं? कहां जा रहे हैं? क्यों जा रहे हैं? और क्या हमारी गति और दिशा सही है?
Whatever we do, should result in a positive, growth oriented, purposeful work. We should not move in a circle.
आओ ईश्वर से प्रार्थना करे हैं कि हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे और आशीर्वाद प्रदान करें!
तथास्तु! स्वस्ति सिद्धम! आमीन! सो बी इट!
